रेडियो, जो हर घर में एक साथी बन कर हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है, उसकी महिमा पर आधारित बेहतरीन कैप्शन्स का आनंद लें। विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर, हमारे प्रतिभागियों ने रेडियो के जादू को अपनी रचनाओं के माध्यम से व्यक्त किया है।
यहां प्रस्तुत हैं कुछ बेहतरीन कैप्शन्स:
मधुर धुन और एक कप चाय, खुद से बातें करती, और यादें ताज़ा करती।
— मृणालिनी सौरव कक्कड़
रेडियो का कमाल, अत्यधिक बेमिसाल, समाचार और संगीत, नाटक और कृषि जगत, सदाबहार चित्रहार
— उमा नटराजन
खेती बाड़ी की बातें, देश-विदेश के समाचार। छोटे से बक्से में मनोरंजन के साधन अपार।
— ऋचिका राय
जहां अलौकिक सुर और शब्द दिलों को छू जाते हैं और दूरियां मिटा देते हैं।
— सविता लक्ष्मी
रेडियो ने दिया लाखों छवियों को जन्म, आज भी याद करके हम करते हैं नमन।
— दीपिका कपूर
कुछ पुरानी यादों से मिलवाता है रेडियो। जब कोई साधन न था, साथ निभाया इसने।
— मीना तलरेजा
मधुर भजन से हुई सुबह, मीठे गज़लों संग ढ़ली शाम, संगीत से भरा जीवन तमाम!
— किरण शुक्ला
गुजरा हुआ ज़माना आयेगा दुबारा…….एक रेडियो घर लाकर देखिए जनाब!!
— स्मिता स्नेही
बचपन से हाल तक का साथी, जिसने संजीदपन के साथ कई विधाओं से रूबरू करवाया।
— पवन कुमार पंकज
ज्ञान और संगीत का अनमोल है पिटारा, चल रहा है आज भी प्यारा रेडियो हमारा।
— राजेंद्र सोनी
चाहें हो मनोरंजन या जानकारी का ख़जाना, सदा जवां रहा है रेडियो का जमाना।
— रश्मि शर्मा
सुरीला जादुई पिटारा, यह रेडियो कभी यार था हमारा।
— अनुराग जोशी
मधुर स्मृतियों का अनमोल खज़ाना, याद आता है वो गुजरा जमाना।
— अखिल गुजऱाल
रेडियो दुनियाभर के ज्ञान का पिटारा। अपने जमाने में यही था सबके मनोरंजन का सहारा।
— मीरा साजवान
ज्ञान और मधुर संगीत की अविरल धारा, जहां मिलती मनोरंजन से भरी विचारधारा।
— मम चंद सागर
विज्ञान सम्मत, ज्ञान और मनोरंजन का आकर्षक, अद्भुत संगम, ‘आकाशवाणी’ अति लुभावन मनभावन, स्नेहील स्पंदित।
— कुंदन शर्मा
सूचना हो या संगीत, समाचार हो या सुविचार, रेडियो है हमारे मनोरंजक एहसासों का आधार।
— प्रीति अग्रवाल
आकाश से निकली वाणी हर घर पहुंचता। मनोरंजन के साथ यह ज्ञान भी बढ़ाता।
— नीलम मिश्रा
मेरे मन के उकेरे तमाम चित्रों को, रेडियो ने अपने होठ दिए।
— राजेश राजपुरोहित
आवाज के चेहरे के जादू संग, जीवन के हर पहलू के सतरंगे तरंग।
— श्वेता सिंह