Join our Community!

Subscribe today to explore captivating stories, insightful articles, and creative blogs delivered straight to your inbox. Never miss out on fresh content and be part of a vibrant community of storytellers and readers. Sign up now and dive into the world of stories!


मासिक धर्म स्वच्छता और जागरूकता: महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और देखभाल की पूरी जानकारी

strip, hygienic, female, menstruation, hygiene, menstruation, menstruation, menstruation, menstruation, menstruation

स्वास्थ्य स्वच्छता सभी के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता बहुत ही अहम पहलू है। एक महिला को अपने जीवनकाल में लगभग 450 बार मासिक धर्म होता है, लेकिन कहीं सुविधाओं के अभाव के कारण एवं कहीं जागरूकता की कमी के कारण महिलाओं को संक्रमण और प्रजनन संबंधी जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना केवल साफ-सफाई ही नहीं, बल्कि अंतरंग स्वास्थ्य की रक्षा करना और संक्रमणों से खुद को बचाना भी है।
Menstrual Hygiene महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य, आत्मसम्मान और गरिमा के लिए अति आवश्यक है। यह केवल शारीरिक आवश्यकता नहीं, बल्कि शिक्षा और महिलाओं के मौलिक अधिकार से भी जुड़ा विषय है।

सबसे पहले जानें कि मासिक धर्म क्या है?

मासिक धर्म प्रजनन क्रिया का एक प्राकृतिक हिस्सा है, जिसमें गर्भाशय से रक्त योनि के माध्यम से बाहर निकलता है। यह प्रक्रिया लड़कियों में लगभग 11 से 14 वर्ष की उम्र में शुरू होती है। यही प्राकृतिक प्रक्रिया उसे समाज में स्त्रीत्व का दर्जा दिलाती है और मानव जीवन की निरंतरता इसी पर आधारित है।

मिश्र और ग्रीक दर्शनशास्त्रियों का मानना था कि हर महीने स्त्री में यौन इच्छा का उफान आता है और जब यह इच्छा पूरी नहीं होती, तब शरीर से रक्त बहता है, जिसे महावारी कहा जाता है।

यदि मासिक धर्म में स्वच्छता का ध्यान न रखा जाए, तो अनेक गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

मासिक धर्म में स्वच्छता की कमी से होने वाली गंभीर समस्याएं

(1) मूत्र मार्ग संक्रमण (UTI)

अधिक समय तक पैड न बदलने से संवेदनशील क्षेत्र में नमी बनी रहती है, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। बार-बार पेशाब आना और पेशाब करते समय जलन इसके सामान्य लक्षण हैं।

(2) जीवाणु योनि संक्रमण (BV)

कठोर या अधिक रसायनयुक्त साबुन के उपयोग से योनि में संक्रमित जीवाणु विकसित हो सकते हैं, जिससे खुजली, असामान्य स्त्राव तथा दुर्गंध की समस्या होती है।

(3) प्रजनन पथ संक्रमण (RTI)

मासिक धर्म के दौरान सफाई न रखने से संक्रमण गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब तक पहुंच सकता है। इलाज न कराने पर मासिक धर्म में अनियमितता और बांझपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

(4) खमीर संक्रमण (Candidiasis)

समय पर पैड न बदलने से नमी बढ़ती है, जिससे यीस्ट संक्रमण हो सकता है। इसमें खुजली, सफेद गाढ़ा स्त्राव और लालिमा दिखाई देती है।

(5) त्वचा में जलन एवं एलर्जी

हल्की गुणवत्ता वाले या सुगंधित पैड के उपयोग से त्वचा में जलन, चकत्ते और एलर्जी हो सकती है।

(6) हाथ न धोने से संक्रमण

पैड बदलने के बाद हाथ न धोने से हेपेटाइटिस बी और अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ सकता है।

बार-बार संक्रमण होने से लंबे समय तक दर्द, भावनात्मक तनाव और स्त्री रोग संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

स्वच्छता कैसे बनाए रखें
  1. हर 4-6 घंटे में पैड बदलें। Heavy Flow होने पर 2-4 घंटे में बदलना बेहतर है।
  2. स्वच्छ सैनिटरी पैड का उपयोग करें और समय-समय पर बदलें।
  3. योनि को हमेशा आगे से पीछे की ओर साफ करें।
  4. मासिक धर्म के दौरान हल्के गुनगुने पानी से स्नान अवश्य करें।
  5. दिन में कम से कम दो बार निजी अंगों की सफाई करें।
  6. Douching (योनि के अंदर पानी डालना) से बचें।
  7. खुशबूदार स्प्रे और पाउडर का उपयोग न करें।
  8. सूती और आरामदायक अंगवस्त्र पहनें।
  9. पर्याप्त पानी पिएं और पौष्टिक भोजन लें।
  10. अत्यधिक शारीरिक श्रम से बचें।
  11. फास्ट फूड और अत्यधिक नमक वाले खाद्य पदार्थ कम खाएं।
  12. कैफीन, अल्कोहल और ठंडे पेय से बचें।
  13. पर्याप्त नींद लें।

मासिक धर्म के दौरान सहवास

मासिक धर्म के दौरान सहवास करना या न करना पूरी तरह व्यक्तिगत पसंद और आपसी सहमति पर निर्भर करता है। यदि सावधानी बरती जाए तो यह सुरक्षित हो सकता है।

इसके कुछ लाभ भी हैं, जैसे:

  • दर्द और ऐंठन में राहत
  • तनाव कम होना
  • भावनात्मक जुड़ाव बढ़ना

लेकिन कुछ जोखिम भी हो सकते हैं:

  • संक्रमण का खतरा
  • UTI और STI का जोखिम
  • गर्भधारण की संभावना (कुछ मामलों में)

इसलिए उचित सावधानी और सुरक्षा का उपयोग आवश्यक है।

बच्चों को जागरूक बनाना जरूरी

मासिक धर्म कोई शर्म या डर का विषय नहीं, बल्कि एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है। बच्चों और किशोरियों को सही जानकारी देना बेहद आवश्यक है। स्कूल और परिवार दोनों को इस विषय पर खुलकर बात करनी चाहिए।

उपयोग किए गए सैनिटरी पैड को कागज़ में लपेटकर डस्टबिन में डालें। इसे टॉयलेट में फ्लश न करें।

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता को शिक्षा और समानता के अधिकार से जोड़ना एक सराहनीय कदम है। इससे Period Poverty को कम करने और लड़कियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

समाज में बराबरी के लिए मासिक धर्म को टैबू न मानकर एक सामान्य जैविक प्रक्रिया के रूप में स्वीकार करना आवश्यक है।

शारीरिक स्वच्छता का महत्व

शारीरिक स्वच्छता केवल मासिक धर्म तक सीमित नहीं है। सामान्य दिनों में भी शरीर और निजी अंगों की साफ-सफाई स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। समय-समय पर प्यूबिक हेयर ट्रिम करना और शरीर को स्वच्छ रखना भी व्यक्तिगत स्वच्छता का हिस्सा है।

बच्चों और किशोरों को शारीरिक एवं मासिक धर्म स्वच्छता की सही जानकारी देना समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हमें इस नारे को नहीं भूलना चाहिए
“स्वच्छ महावारी, स्वस्थ नारी”

छवि सौजन्य: https://pixabay.com/users/satyress-3829110/
यदि आपको यह ब्लॉग उपयोगी लगा हो, तो अपने विचार और सुझाव नीचे कमेंट में अवश्य साझा करें। आपकी जागरूकता किसी और के जीवन में बदलाव ला सकती है।

– प्रेम बजाज

प्रेम बजाज एक गृहणी और लेखक हैं, जिनकी रचनाएँ प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं जैसे गृहशोभा, सरिता, मुक्ता, मनोहर कहानियाँ और सरस सलिल में प्रकाशित हो चुकी हैं।
उनकी अब तक सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें दो काव्य संग्रह, एक कहानी संग्रह (भावों का संपुट), एक आलेख संग्रह (क्रिटिसिज़्म), एक हॉरर उपन्यास (शापित कन्या), एक प्रेम उपन्यास (My Silent Love) और एक नर्सरी राइम्स बुक (सुनहरा बचपन) शामिल हैं। प्रेम बजाज का लेखन पाठकों के दिलों को छूने की क्षमता रखता है और जीवन के विविध पहलुओं को गहरे और सशक्त तरीके से प्रस्तुत करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top